← भगवा सेना भारत (राजस्थान)

भगवा सेना भारत दूदू कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: प्रदेश अध्यक्ष राजीव कश्यप ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया

दूदू (जयपुर)। भगवा सेना भारत की दूदू इकाई की नवगठित कार्यकारिणी एवं अध्यक्ष मंजीत सिंह का शपथ ग्रहण समारोह दूदू के मौजमाबाद रोड स्थित एक निजी गार्डन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव कश्यप ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि भगवा सेना भारत अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ तन, मन और धन तीनों स्तरों पर हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एक परिवार की भावना से मिल-जुलकर कार्य करें और संगठन को और मजबूती प्रदान करें।

कार्यक्रम में दूदू क्षेत्र के अनेक गांवों से पुरुष, महिलाएं और युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रामधनी मंडल के सदस्यों ने भी समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई। मंच का कुशल संचालन सतपाल खारोल ने किया।

समारोह में प्रदेश प्रवक्ता श्याम सिंह राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष अनीश जैन, जोधपुर जिला अध्यक्ष नरेश सारस्वत, महंत जगदीश शरण, महंत हंसराज भारती, सुरेंद्र सिंह दांतरी, सुरेश गर्ग जाड़न पाली तथा हार्दिक गुर्जर जमवारामगढ़ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और अतिथिगण उपस्थित रहे।

--- English ---

Dudu (Jaipur). The oath-taking ceremony of the newly constituted Dudu unit executive committee of Bhagwa Sena Bharat, along with the induction of president Manjeet Singh, was held at a private garden on Mauzmabad Road in Dudu. The event featured discussions on the organisation's ideology, the responsibilities of its workers, and strategies to strengthen the organisation further.

State President Rajiv Kashyap, who graced the occasion as the chief guest, addressed the gathering and affirmed that Bhagwa Sena Bharat stands by each and every worker with full commitment — physically, mentally, and financially. He urged all members to work together with the spirit of a united family and contribute to building a stronger organisation.

A large number of men, women, and youth from several villages in the Dudu region participated in the event. Members of the Ramdhani Mandal also took part actively. The proceedings of the stage were conducted by Satpal Kharol.

Among those present were State Spokesperson Shyam Singh Rajpurohit, Treasurer Anish Jain, Jodhpur District President Naresh Saraswat, Mahant Jagdish Sharan, Mahant Hansraj Bharati, Surendra Singh Dantri, Suresh Garg Jadan Pali, and Hardik Gurjar Jamwaramgarh, along with several other dignitaries.