भगवा रंग: साहस, आस्था और भारतीय संस्कृति का प्रतीक
भगवा रंग, जिसे केसरिया रंग भी कहा जाता है, नारंगी अथवा केसर के तंतुओं के सिरे के रंग के समान होता है। यह रंग केवल एक वर्ण नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता और अध्यात्म की गहरी पहचान है। हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख सहित अनेक भारतीय धर्मों और पंथों में इस रंग को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है।
हिंदू परंपरा में भगवा रंग अनादि काल से पूजनीय रहा है। संत, साधु और तपस्वी इस रंग को धारण कर त्याग और वैराग्य का संदेश देते आए हैं। भगवा ध्वज को हिंदू समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है।
केसरिया रंग को साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इतिहास में अनेक भारतीय युवाओं ने भगवा धारण करके मुगल आक्रमणकारियों और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा की। मराठा साम्राज्य के गौरवशाली ध्वज का रंग भी भगवा ही था, जो उनके शौर्य और पराक्रम को दर्शाता था।
भारत के राष्ट्रीय तिरंगे ध्वज में तीन क्षैतिज रंगीन पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपरी पट्टी भगवा रंग की है। इस प्रकार यह रंग राष्ट्रीय गौरव का भी अभिन्न अंग बन चुका है। भगवा सेना भारत (राजस्थान) इस पवित्र रंग की महत्ता को समाज में जीवंत रखने के लिए सदैव प्रयासरत है।
--- English ---
Saffron, also known as Kesariya or Bhagwa, is the colour resembling the tip of the crocus filament or the hue of saffron spice. Far beyond being a mere shade, it represents the spiritual and cultural heritage of India. This colour holds deep reverence across multiple Indian religions and traditions, including Hinduism, Buddhism, Jainism, and Sikhism.
In Hindu tradition, the saffron colour has been sacred since time immemorial. Saints, sages, and ascetics have worn this colour as a symbol of renunciation and devotion. The saffron flag holds a place of great honour in Hindu society.
Saffron is widely regarded as a symbol of courage and valour. Historically, countless Indian youth donned this colour while fighting against Mughal invaders and British colonial rule, defending the motherland with great bravery. The legendary Maratha Empire also carried a saffron flag, reflecting its warrior spirit and pride.
In India's national tricolour, the topmost horizontal stripe is saffron, making it an inseparable part of national identity and pride. Bhagwa Sena Bharat (Rajasthan) remains committed to preserving and promoting the significance of this sacred colour within society.